शुरू न्यूज़
कानपुर शहर में जारी चेकिंग अभियान के बीच चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक शातिर चोर ने सुबह तड़के बड़ी आसानी से एक स्कूटी को चोरी कर लिया। घटनाक्रम के अनुसार, चोर अपनी पहले से चोरी की गई स्कूटी पर मौके पर आया और फिर दूसरे व्यक्ति की स्कूटी भी चुरा ले गया। इस वारदात को अंजाम देने में चोर को मात्र 9 सेकंड लगे, जिसमें उसने बड़ी आसानी से स्कूटी का लॉक तोड़ा। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित युवक हर्षित सिंह ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया है। यह मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके का है, और पीड़ित ने अपना संपर्क नंबर 7905320672 भी साझा किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड