शुरू न्यूज़
कानपुर के कलेक्टरगंज में स्वाट टीम और पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के खुलासे के अनुसार, ये तस्कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेते थे और फिर जानलेवा चाइनीज मांझे को उनके घर तक पहुंचाते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 150 चरखी चाइनीज मांझा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तस्कर यह प्रतिबंधित मांझा बरेली से मंगाते थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड