शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकासखंड नाथनगर के अंतर्गत नाथनगर गांधी आश्रम से सीएचसी तक सड़क के किनारे बन रही नाली के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस नाली निर्माण योजना की स्वीकृत लागत ₹16.882 लाख है और इसकी स्वीकृत लंबाई 390.00 मीटर है। पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना में अब तक 250 मीटर लंबाई में ब्रिक वर्क का कार्य और 150 मीटर लंबाई में प्लास्टर व आरसीसी ढक्कन ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य अभी प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और यथाशीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को इस योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड