शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत हैंसर बाजार घनघटा में नवनिर्मित कान्हा गो-आश्रय स्थल कुरमौर/कुरमौल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे। करीब 200 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की क्षमता वाले इस गो-आश्रय स्थल के निरीक्षण में गोवंशों के रहने के लिए चार बड़े टीन शेड, बाउंड्रीवॉल, गार्ड रूम, भूसा घर और पानी पीने की उचित व्यवस्था के लिए समरसेबल पंप लगा हुआ पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता पर विशेष बल दिया। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा यह जानकारी दिए जाने पर कि करीब 10 बिस्वा सरकारी भूमि पर हरे चारे की बुआई कराई गई है और पास ही कुछ अन्य सरकारी भूमि भी उपलब्ध है, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घनघटा को तत्काल उस भूमि के चिन्हांकन के निर्देश दिए ताकि पशुओं के लिए हरे चारे की निरंतर उपलब्धता बनी रहे।
गोशाला में विद्युत कनेक्शन न होने की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तत्काल कनेक्शन चालू करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को गो-आश्रय स्थल परिसर में गोवंशों के लिए पर्याप्त छाया सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार और ओएसडी राकेश कुमार सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड