शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम अशरफपुर और ग्राम अमाहवा तथा आस-पास के क्षेत्रों में दबिश दी। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेंहदावल ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर अंजाम दिया।
इस छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 225 किलोग्राम महुआ लहन को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही मौके से 6 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। इस पूरी कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड