शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राजप्रताप सिंह को मंझरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पकड़ा गया अभियुक्त राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह, गड़सरपार (थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर) का निवासी है। वह कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 1010/2025 (उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को देखते हुए 31 अक्टूबर 2025 को उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में ही चोरी की घटनाओं से संबंधित तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव और कांस्टेबल कृष्णनारायण गौड़ शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड