शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जनपद की बखिरा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी नीतू देवी को मडया चौराहा नेहरू स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार की गई अभियुक्ता नीतू देवी, विजय कुमार की पत्नी है और वह तिघरा थाना बखिरा की रहने वाली है।
इस मामले में वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रतिवादी द्वारा 6 जून 2026 को पीड़िता को फांसी लगाकर मार दिया गया था। इसके बाद थाना बखिरा पर मुकदमा अपराध संख्या 225/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2)/85, 3/4 डीपी एक्ट और बढ़ोत्तरी धारा 103(1)/238 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
महिला संबंधी इस गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बखिरा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल प्रवेश यादव और महिला कांस्टेबल सुनीता गौड़ शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड