शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के थाना धनघटा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैजू धाम में आगामी श्रावण मास के मद्देनजर 18.07.2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग आदि का भौतिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय से दुरुस्त करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ एस0के0 गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड