शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने 16 से 22 जुलाई 2026 तक चलने वाले भूजल सप्ताह के अंतर्गत एक जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने भूजल संरक्षण को जन-जन का अभियान बताते हुए सचेत किया कि यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए, तो भविष्य में गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पानी बचाने और वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई भी विकल्प” का आह्वान करते हुए लोगों से तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा भूजल के दुरुपयोग को रोकने का आग्रह किया। इस भूजल सप्ताह के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, नगर क्षेत्रों और जनपद स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जल संवर्धन के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, और भूगर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड