शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में एक साधारण नागरिक राम सजीवन ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। मैसीर चौराहे के पास उन्हें सड़क पर गिरा हुआ लगभग ₹20,000 से ₹25,000 की अनुमानित कीमत का एक मोबाइल फोन मिला। राम सजीवन ने मानवता और ईमानदारी को सर्वोपरि मानते हुए बिना किसी स्वार्थ के वह मोबाइल तुरंत थाना महुली पहुंचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, ताकि उसके वास्तविक स्वामी को वह सुरक्षित वापस मिल सके।
महुली पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए इस मोबाइल फोन की स्क्रीन हल्की क्षतिग्रस्त यानी फूटी हुई है और वर्तमान में यह ऑन नहीं हो पा रहा है। थाना महुली पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी भी व्यक्ति का यह मोबाइल फोन हो, वह मोबाइल की पहचान से संबंधित उचित जानकारी और उसकी खरीद का बिल, रसीद या अन्य कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत कर थाने से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकता है।
थाना महुली पुलिस ने राम सजीवन की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे नागरिक समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनके कारण लोगों का विश्वास और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। पुलिस ने संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी किसी पद या धन की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने सभी से राम सजीवन की तरह जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में विश्वास, सहयोग व सद्भाव की भावना को मजबूत करने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड