शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजे के साथ जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र और महुली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुली खास के निवासी शिवम (पुत्र रामदरश) के खिलाफ जारी जिला बदर आदेश का अनुपालन कराते हुए उसे संत कबीर नगर जिले की सीमाओं से बाहर खदेड़ दिया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह जिला बदर की अवधि के दौरान बिना सक्षम न्यायालय या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जिले की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महुली पुलिस ने साफ किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। पुलिस ने संदेश दिया है कि कानून का सम्मान करने वालों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड