शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महुली पुलिस द्वारा विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मानक का हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों तथा यात्रियों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। इसके अलावा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं बल्कि जीवन बचाने वाला कवच है और सुरक्षित यातायात प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड