शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के विकास खण्ड नाथनगर की ग्राम पंचायत नटवा में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भूमि संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत कराए गए इन कार्यों के अंतर्गत कठिनईयों नदी के किनारे अधिक ढाल वाले खेतों में भूमि एवं जल संरक्षण के लिए बनाई गई संरचनाओं की उपयोगिता का मूल्यांकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थी किसान श्री हरिहर प्रसाद शुक्ल के खेत में महोगनी का पौधा रोपित करते हुए कृषि वानिकी के महत्व पर चर्चा की। निरीक्षण के मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, परियोजना प्रभारी भीमसेन सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए० और अन्य कर्मचारियों के साथ किसान राजेश यादव, गोकरन प्रसाद, बजरंगी प्रसाद और कृष्ण चन्द्र आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों के खेतों में निर्मित संरचनाओं का अवलोकन किया और इन कार्यों से होने वाले लाभों पर उपस्थित किसानों के साथ विचार-विमर्श किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड