शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। लौहरैया चौराहे पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और फूल-मालाओं व जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। नील मणि ने रमेश सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा प्रदेश में भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ेगा।
इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा का अभियान लगातार आगे बढ़ता रहेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड