शुरू न्यूज़
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड