₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

पेपर लीक और भेदभाव के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन 100% जायज

अनिल कुमार प्रजापति

देश में पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध जानबूझकर किए जा रहे हैं ताकि धनबली और प्रभावशाली लोगों के बच्चों को फायदा पहुँचाकर गरीब, कमजोर और मेहनती प्रतिभाओं का गला घोंटा जा सके। शिक्षा व्यवस्था में आज भी अस्पृश्यता, असमानता और भेदभाव हावी है, क्योंकि सक्षम और सामर्थ्यवान तबका कभी नहीं चाहता कि निचले पायदान की प्रतिभाएं ऊपर आकर बराबरी पर खड़ी हों।

गाँव से शहर तक जारी इस अन्याय के जीते-जागते उदाहरण के रूप में संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुतसर में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला हुआ है, जहाँ स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग माफियाओं के इशारे पर न्याय का गला घोंट रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर में सतीश प्रजापति को एलएलबी (LLB) की परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसी वजह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना, आंदोलन और संसद मार्च पूरी तरह उचित है और हर युवा का नैतिक कर्तव्य इसका समर्थन करना है। सत्ता की आड़ में तानाशाही चलाने वाले और जी-हुजूरी करके मलाई काटने वाले जो लोग इस आंदोलन को ‘राजनीतिक रंग’ दे रहे हैं, उनसे बड़ा देशद्रोही कोई नहीं है, क्योंकि छात्र आंदोलन का समर्थन करने वाला देश का स्वतंत्र नागरिक अपना दायित्व निभा रहा है। अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान द्वारा संचालित भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा मुहिम के तहत समाज से गुलामी का नाता तोड़कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया गया है।



अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान की ओर से नामित इलाहाबाद हाईकोर्ट के विधिक अधिवक्ता उत्तर प्रदेश ईकाई एडवोकेट श्री दीपक कुमार प्रजापति जी द्वारा मिट्टी पेशे से जुड़े प्रदेश के कुम्हारों के सामुहिक उत्थान हेतु शासनादेश सहित उक्त पत्राचार अनुकरणीय है। प्रदेश के किसी भी जिले में यदि कुम्हारी कला हेतु आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा है अथवा किसी गांव में यदि पट्टे की भूमि आवंटित नहीं है तो दोनों दशा में जनपदवार जागरूक समाज बंधू संपर्क कर सकते हैं। संगठन द्वारा विधिक मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक सहयोग किया जाएगा ताकि योजना का लाभ सूबे के प्रत्येक इच्छुक कुम्हारों को मिल सकें जो शिल्पकारी पेशे से जुड़े हैं।
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी