शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में भ्रष्टाचार और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अनिल कुमार प्रजापति ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई बहुत लंबी चलेगी और वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस मामले में माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 24587/2026 (ADV INVENTION ACADEMY vs STATE OF U.P.) को आगामी 20 जुलाई 2026 को कोर्ट नंबर 38, सीनियर नंबर 17 (As Fresh) पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। सुनवाई की तारीख तय होने से अब मामला टलने की गुंजाइश खत्म हो गई है। इस केस का सीएनआर नंबर UPHC053524222026 और डायरी नंबर 14291262026 है।
अनिल कुमार प्रजापति ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अत्याचारी धनबलियों, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से आम जनता का शोषण हो रहा है, जिससे हालात सपा सरकार के ‘जंगल राज’ से भी अधिक भयावह हो गए हैं। इस शोषण के खिलाफ उन्होंने संतकबीरनगर के पुतसर स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को तुरंत डी-सील करने तथा इसे औपबंधिक मान्यता और यूडाइस कोड आवंटित करने की मांग की है। इसके साथ ही, संतकबीरनगर के बीएसए और नाथनगर के बीईओ समेत सभी दोषी अधिकारियों व शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है ताकि पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही मनमानी लूट-खसोट पर लगाम लग सके।
प्रजापति का मुख्य लक्ष्य गरीब बच्चों के लिए भेदभाव मुक्त, सस्ती और समान शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने देश में चल रही राजनीतिक बहसों पर तंज कसते हुए “वन नेशन वन इलेक्शन” के बजाय “सेम शिक्षा एक किताब” का नया नारा दिया है और कहा कि पहले शिक्षा होनी चाहिए, फिर राजनीति। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि 20 जुलाई को इतिहास बनेगा और उन्होंने सभी से “जय संविधान, जय शिक्षा” के नारे के साथ इस लड़ाई में साथ देने की पुरजोर अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड