शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और नाथनगर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) पर भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि ये अधिकारी दलालों के माध्यम से भारी घूस लेकर स्कूलों को मान्यता देते हैं और उनके मानकों को सही ठहराते हैं। वहीं दूसरी ओर, जनहित में आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है और इसी के तहत ‘एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर’ को फर्जी शिकायतों के आधार पर अवैध रूप से सील कर दिया गया है, जबकि जायज शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीएमओ पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ और सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों की जांच में खुद आरोपी अधिकारियों को ही जांच अधिकारी बना दिया जाता है। इसके बाद ये अधिकारी फर्जी और भ्रामक रिपोर्ट लगाकर मामलों का कागजी निस्तारण कर देते हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत पेश करते हुए बताया गया कि बीएसए का पत्र दिनांक 27.06.2026 खुद स्वीकार करता है कि यह मामला माननीय उच्च न्यायालय में रिट C-24587/2026 के तहत लंबित है। कोर्ट ने आगामी 3 जुलाई को सभी दोषियों को पार्टी बनाकर 20 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया है, लेकिन इसके बावजूद ये अधिकारी कोर्ट का नाम लेकर पोर्टल पर फर्जी निस्तारण करने में जुटे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा गया है कि ये अधिकारी साल 2024 की तरह ही सरकार को बदनाम कर रहे हैं और अगर समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो ये 2027 के चुनावों में भी सरकार को ले डूबेंगे। इस मामले में बीएसए, बीईओ, एसडीएम धनघटा और नायब तहसीलदार सहित सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और ‘एडीवी इन्वेंशन एकेडमी’ को तुरंत डी-सील करने की मांग की गई है। संदेश में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि शिक्षा का मौलिक अधिकार कोई नहीं छीन सकता और डंके की चोट पर स्कूल चलेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड