₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

कुर्सी के लिए नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए एकजुट होने का आह्वान

अनिल कुमार प्रजापति

उत्तर प्रदेश में ‘अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान’ के तहत जाति, धर्म और संप्रदाय की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब, कमजोर और आम जनमानस को एकजुट करने का जोरदार आह्वान किया गया है। इस अभियान के अनुसार, ‘अतिपिछड़ा’ शब्द का आशय किसी विशेष जाति, धर्म, मजहब या संप्रदाय से नहीं है, बल्कि समाज के हर उस गरीब और कमजोर व्यक्ति से है जो सर्वसमाज में पाया जाता है। लोगों से पुरजोर अपील की गई है कि वे जाति-जाति की गुटबाजी से ऊपर उठकर “जमात” की ओर अपने कदम बढ़ाएं, क्योंकि जनहित के मुद्दे ही सर्वोपरि हैं।

इस महाअभियान में अनिल प्रजापति के स्वर को मुखर करते हुए स्पष्ट किया गया है कि यह लड़ाई किसी कुर्सी की नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को बदलने की है। सांसद, विधायक या मंत्री बनकर कोई व्यक्ति केवल अपना और अपने सगे-संबंधियों का भला कर सकता है, लेकिन भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा और संवैधानिक आरक्षण से समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े हर बच्चे को लाभ पहुंचेगा, चाहे वह इस मूवमेंट का विरोधी ही क्यों न हो। अभियान का मानना है कि जब एक संगठित ताकत खड़ी होगी, तो टिकट, निगम का चेयरमैन और पद-प्रतिष्ठा अपने आप पीछे दौड़ेंगे। इसी संदेश के साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है कि जो जाति में बांटता है वो कमजोर करता है और जो जमात में जोड़ता है वो सरकार बनाता है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी