शुरू न्यूज़
भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को तानाशाह और छात्र, नौजवान तथा किसान विरोधी करार दिया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 152 परीक्षाओं का पेपर लीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस देश में छात्रों की आवाज उठा रही है, वहीं डपोरशंखी मोदी सरकार परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज करा रही है। समय पर परीक्षा कराने और रिजल्ट जारी करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिससे गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के छात्रों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, संसद में परीक्षा धांधली पर चर्चा कराने तथा नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक मामले तुरंत वापस लेने की मांग की है।
दिनांक 22 जुलाई 2026 को नीट परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की भी कड़ा विरोध किया गया। इस दौरान पन्नग कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, आशुतोष कुमार सिंह, प्रभा सिंह यादव, शारिक खां, घनश्याम उपाध्याय, देवकुमार सिंह, डॉ. भानु प्रताप सिंह, रजी अहमद, अजय पासवान, ब्रजेश यादव, अमित मिश्रा, शक्ति सिंह मनन, रंजीत यादव, इमदाद अहमद, श्याम सुंदर पांडेय, सम्पत सिंह, गोलू तिवारी और लुटावन चौरसिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड