रघुनाथपुर टोला चिमनी पर के एक युवक को मारी गोली
रविवार की रात नौ बजे के आसपास रघुनाथपुर टोला चिमनी पर के छब्बीस वर्षीय युवक सन्नी मांझी पिता रंजीत मांझी को गोली मारने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त खबर के अनुसार सन्नी मांझी रघुनाथपुर से बगल के टोला स्थित अपने घर लौट रहा था।इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। लेकिन इसके बावजूद घायल युवक भागकर रघुनाथपुर गांव पंहुच गया। ग्रामीणों ने तुरंत हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जंहा से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दो गोलियां एक सीने में तथा एक गोली पीठ में लगी है। घटना की जानकारी हुलासगंज पुलिस को भी दे दी गई तथा घायल युवक से घटना की जानकारी पुलिस द्वारा ली गई है।
घायल युवक के अनुसार घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है।सभी अपराधी टोला चिमनी पर रहने वाले बताये गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड