जहानाबाद ; कथित प्रेम संबंध पर सड़क पर संग्राम! पत्नी-बेटों ने महिला को घेरा, मीडिया-पुलिस से भी तीखी नोकझोंक।
जहानाबाद – नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके में एक स्वास्थ्यकर्मी के कथित प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीच सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार गया मेडिकल कॉलेज के समीप रहने वाले कृष्ण नंद कुमार, जो जहानाबाद के शकुराबाद में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में कार्यरत हैं, पर एक विधवा महिला के साथ पिछले तीन वर्षों से संबंध होने का आरोप है। बताया जाता है कि स्वास्थ्यकर्मी ने महिला के लिए जहानाबाद में किराए पर कमरा भी ले रखा था। जब इस संबंध की जानकारी स्वास्थ्यकर्मी के परिवार को मिली तो उसकी पत्नी और दोनों बेटे जहानाबाद पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बाजार से सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और बेटों ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बीच कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी स्वास्थ्यकर्मी के बेटों की नोकझोंक हुई। बीच-बचाव करने पहुंची ट्रैफिक पुलिस के साथ भी बहस की स्थिति बन गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका कृष्ण नंद कुमार के साथ पिछले तीन साल से संबंध है और स्वास्थ्यकर्मी ने ही उसे यहां रहने की व्यवस्था कराई थी। महिला का कहना है कि परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित महिला, स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड