शुरू न्यूज़
जहानाबाद शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने और नालों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने शुक्रवार को एक सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने काको मोड़ से प्राचीन देवी मंदिर तक और स्टेशन रोड की ओर नालों के किनारे जमे अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग कर नालों के ऊपर बनाई गई कई दुकानों, शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण पानी का प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे बरसात में शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण नाले में पानी के प्रवेश के रास्ते बंद हो गए थे, जिसके चलते सफाई कर्मियों को गाद निकालने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दीनानाथ सिंह के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। यह अभियान काको मोड़ से शुरू होकर अब स्टेशन रोड की ओर आगे बढ़ाया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड