रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

20 हजार की रिश्वत लेते मनरेगा JE गिरफ्तार

Pawan Kumar

जहानाबाद : 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE गिरफ्तार, होटल में बिछा था निगरानी का जाल।
जहानाबाद – निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल से की गई, जहां रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत जामुक पंचायत में कराए गए कार्यों के सत्यापन के बदले जेई अमन कुमार द्वारा रोजगार सेवक अशोक कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रोजगार सेवक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को अमन कुमार होटल में रिश्वत की रकम लेने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 20 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपित जेई को अपने साथ लेकर चली गई। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निगरानी विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी