शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चौहान ने संत कबीर नगर जनपद भ्रमण के दौरान तामेश्वर स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 20 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया और उनकी माताओं को स्टार, मिठाई, फल, बेबी किट एवं कपड़ा भेंट किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए माताओं को आम व अन्य पौधे भेंट किए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता का जायजा लिया तथा समस्त चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अस्पताल में किसी प्रकार की शिकायत नहीं पाई गई।
तत्पश्चात खलीलाबाद स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई, समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण, राजस्व, महिला कल्याण और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कर आख्या देने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के तहत 2 बच्चों को लैपटॉप का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड