शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित “भूजल सप्ताह” का समापन जल संरक्षण और स्वच्छता पर आयोजित एक विशेष कार्यशाला के साथ हुआ। परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० विजयंत सिंह की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जल जीवन मिशन और ‘हर घर जल’ योजना के तहत जल जनित बीमारियों से बचाव, जल परीक्षण और संरक्षण की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने नल से मिलने वाले जल को केवल पीने के प्रयोग में लाने और पानी को दूषित होने से बचाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को एफ०टी०के० किट के जरिए जल परीक्षण करने की विधि सिखाई गई। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने वाहनों की सफाई में बाल्टी-मग का इस्तेमाल करने और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनवाने का आह्वान किया। इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी ने ड्रिप स्प्रिंकलर योजना, भूमि संरक्षण अधिकारी ने खेत तालाब योजना और वन अधिकारी ने वृक्षारोपण संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक ने एफ०टी०के० दीदियों को स्वास्थ्य प्रहरी के रूप में गांव-गांव में पानी के सदुपयोग का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घरों में सोकपिट बनाने और नालियों के पानी को तालाब में डालने से पहले फिल्टर चैंबर बनवाने की अपील की। “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, लैब स्टाफ और कार्यदायी फर्मों मेघा इंजीनियरिंग व जैक्शन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड