शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की समीक्षा के उद्देश्य से संत कबीर नगर जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कारागार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण में बताया गया कि जिला कारागार में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। अध्यक्ष द्वारा उनका कुशल-क्षेम पूछने पर किसी बंदी ने समस्या नहीं बताई और सभी ने बताया कि उनके मामलों की पैरवी के लिए वकील मौजूद हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा महिला बैरक परिसर में 2 आम के पौधे रोपकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड