शुरू न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शिरकत की। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के करीब 892 बूथ अध्यक्ष पहुंचे हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के अनुसार, पार्टी अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता का परचम फहराने का मंत्र देंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड