विकास कागजों पर दौड़ रहा है, जनता कीचड़ में: मिल्कीपुर में 1300 मीटर सड़क पर भारी सियासी ‘विकास’___________________
सूत्रों के अनुसार प्राप्त खबर – विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर, अयोध्या…………………………..
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी
संत कबीर नगर 22 सितंबर 2026,
ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा, पूरे रामलाल तिवारी का पुरवा की बड़ी खबर यह है कि शासन-प्रशासन, नेतागण अपने में मस्त हैं और जनता सालों साल से रास्ते के बिना त्रस्त है। खबर है कि शासन, प्रशासन, सांसद, विधायक, प्रधान, सत्ता के भूखे और राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गज कार्य करने में नहीं, बल्कि निवेदन-अपील करने एवं दिखाने में लगे रहते हैं। इसलिए तो भूतों की तरह कागजों में चढ़ा दिया जाता है और जनता जनार्दन को आश्वासन देने के लिए कागजों में ही कार्य कर दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो असली दर्द यह है, कीन्हूपुर प्रधानमंत्री सड़क, पूरे रिसाल तिवारी उसरहा से पूरे रामलाल तिवारी के पूर्व तक लगभग 1300 मीटर पक्की सड़क का नवनिर्माण कार्य होना अत्यंत आवश्यक है। इस मांग को लेकर लेटर पैड के माध्यम से गोरखनाथ बाबा, सदस्य विधानसभा मिल्कीपुर, अयोध्या द्वारा 08/09/2024 को निवेदन अपील किया गया और सांसद लल्लू सिंह, लोकसभा के द्वारा प्रयास कर लोक निर्माण विभाग में आदेशित भी किया गया, और फिर कागजों में ही थम कर रह गया। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह खबर कई बार चलाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासन सत्ता में इतना मस्त है कि उसे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है कि किस जगह किस चीज की जरूरत है। राम की नगरी अयोध्या में रास्ता स्वर्ग तक बन रहा है, पर पूरे रामलाल तिवारी के पुरवा तक 1300 मीटर सड़क नहीं बन पा रही। कागज पर सड़क बन चुकी है, फीता भी कागज पर ही कट चुका है, बस जनता है कि आज भी उसी कागज को ओढ़कर कीचड़ में चलने को मजबूर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड