वन स्टॉप सेंटर का हुआ निरक्षण___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 22 सितंबर 2026, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में सचिव अनन्या साह द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे महिला एवं बच्चीयों को संरक्षित किया जाता है। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। वन स्टॉप सेंटर में विजिटर रजिस्टर तथा मास्टर रजिस्टर में पूर्ण विवरण अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। सफाई पर्याप्त नहीं पाई गई एवं सीसीटीवी भी खराब पाई गई। उपरोक्त कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी रितिका दुबे एवं अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उपस्थिति मिलीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड