वज्रपात पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा आर्थिक मद्दत
वज्रपात पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक
सहजनवा गोरखपुर से सुनील मिश्रा की रिपोर्ट
सहजनवा। पाली ब्लॉक के मैनापार गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से संतोष सिंह की मौत के बाद मंगलवार को सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसडीएम सहजनवा नमन मेहता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, राजू पांडेय अवनीश उर्फ रोशन सिंह, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, लेखपाल पवन याद अन्य लोग मौजूद रहे। 00 00 ਹੋਰ
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड