मानवता की मिसाल बने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, गरीब को मकान के लिए दिए 51 हजार*
सहजनवां ।पिपरौली ब्लॉक के भखरा गांव निवासी संतराज दुबे वर्षों से जीर्ण-शीर्ण छप्पर के मकान में रहने को मजबूर हैं, आजादी से आज तक उनके पास कोई आवास नहीं है।जिनकी जानकारी होने पर उनकी मदद के लिए नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने मानवता की मिसाल पेश की है।
जानकारी मिलते ही अध्यक्ष प्रभाकर दुबे खुद संतराज के घर पहुंचे और उनकी स्थिति देखी। गरीब की दयनीय हालत देख उन्होंने तत्काल 51 हजार रुपये की सहयोग राशि नगद प्रदान की, ताकि वह अपना पक्का मकान बनवा सकें।
सहयोग राशि पाकर संतराज दुबे भावुक हो गए। ग्रामीणों ने अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि असहाय और गरीबों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।उनके साथ पूर्व प्रमुख पिपरौली संजय दुबे सहित कई लोग रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड