रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सेवा संकल्प अभियान में छात्रों ने दिए विकसित भारत के विचार

उपेंद्र राज

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार
सहजनवा/गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप शुक्ला और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं लाली प्रजापति और कृतिका निषाद द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया।
इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विकास, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च मानवीय मूल्यों में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः’ की भावना हमें दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व भी प्रदान करता है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इसलिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य लोगों को समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। छोटी-सी पहल भी बड़े सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन सकती है।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विधायक प्रदीप शुक्ला ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। बीए तृतीय वर्ष की रुशिका शर्मा ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की ज्योति किरन सिंह ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवा-भावना व्यक्ति को संवेदनशील, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महाविद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रमीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में समय-समय पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और जनसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशल किशोर तिवारी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राम बुझारत पासी, मनोज जायसवाल, इंद्र कुमार निगम, ऋषिकेश जायसवाल, डॉ. तरन्नुम बानो, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. महंथ यादव, डॉ. हरेराम यादव, स्तुति मिश्रा, अंशिका मिश्रा, नित्या उपाध्याय, अर्चना सिंह, मुस्कान, महिमा सिंह, आंचल जायसवाल, अंजली, दीपा, अनुपम गुप्ता, सर्वेश चौरसिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी