तकनीकी सहायकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित भेजा ज्ञापन इको गार्डन में धरने की दी चेतावनी।
विकास खण्ड पाली के तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी पाली बृजेश यादव के माध्यम से भेजा है। ज्ञापन में साफ लिखा है कि हम मनरेगा / वी.बी. जी. राम जी योजना में पिछले 20 वर्षों से अति अल्प मानदेय पर विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। 2005 के बाद से एक भी बार मानदेय नहीं बढ़ा।
फील्ड में हालात और खराब हैं। एस्टीमेट और सुपरविजन के लिए रोज ग्राम पंचायतों में जाना पड़ता है। महीने का छः हजार तो सिर्फ बाइक के पेट्रोल और खर्चे में निकल जाता है। परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है चलाना।
इसीलिए अब मांग सीधी है जूनियर इंजीनियर के बराबर 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
सहायकों ने शासन को दो टूक चेतावनी भी दी है। अगर 26 सितंबर तक मांग नहीं मानी गई तो 28 सितंबर से पूरा प्रदेश का तकनीकी सहायक लखनऊ के इको गार्डन में महाधरने पर बैठेगा।
ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, अश्वनी सिंह, दिलीप कुमार, संत राय, उमा शंकर समेत कई सहायक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड