रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

राणा प्रताप विधि महाविद्यालय के नए प्रबंधक बने प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

राणा प्रताप विधि महाविद्यालय के प्रबंधक बने प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन_____________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
सुलतानपुर22.09.2026। आधार सूत्रों से, क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार, सुलतानपुर की नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को राणा प्रताप विधि महाविद्यालय का प्रबंधक मनोनीत किया।
प्रबंध समिति में ठाकुर प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, देवांश सिंह को सहायक प्रबंधक, विनोद कुमार सिंह को संप्रेक्षक, करुणा शंकर द्विवेदी को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार गुप्ता को विधि परामर्शदाता मनोनीत किया गया। समिति के सदस्य के रूप में योगेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, पशुपति नाथ सिंह, अनूप कुमार जायसवाल तथा अरविंद कुमार पाण्डेय का मनोनयन किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रबंध समिति के पदेन सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त तीन प्राध्यापक प्रतिनिधि तथा एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि को भी समिति में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि विधि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संविधान, न्याय, कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि नई प्रबंध समिति का उद्देश्य महाविद्यालय में ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार करना है, जहां गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, अनुशासन और व्यावसायिक क्षमता का भी विकास हो। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संस्थान की प्रतिष्ठा और शैक्षिक प्रगति के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त प्रबंधक प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि विधि महाविद्यालय को विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विधि के ज्ञान के साथ संविधान और न्याय के मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं सक्षम विधि विशेषज्ञ के रूप में तैयार करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्रबंधक प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक एवं संस्थागत विकास में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी