रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मुख्यमंत्री योजना से 201 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 201 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न____________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
विधायक धनघटा व सीडीओ ने कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद……………………………
संत कबीर नगर 22 सितंबर, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 201 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के कुल 201 जोड़ों (जिसमें 01 जोडा अल्पसंख्यक वर्ग का भी सम्मिलित रहा) का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। सामूहिक वैवाहिक समारोह के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी