शुरू न्यूज़
आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहाँ पुलिस ने 27 साल से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। भूरा पर साल 1999 में खेरागढ़ में हुई लूट और पुलिस पर हमले की वारदात के दौरान दो पुलिसकर्मियों, कमल सिंह और चरण सिंह, की हत्या करने का आरोप है। इस भीषण हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और अपराधियों द्वारा तीन सरकारी राइफलें लूट ली गई थीं।
खेरागढ़ का मूल निवासी भूरा पुत्र साबू, गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 27 सालों से लगातार फरार चल रहा था। वह भोपाल में अपनी नई पहचान बनाकर “जमील पुत्र फारूक खान” के नाम से रह रहा था। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसके परिवार ने उसकी मौत की झूठी अफवाह भी फैला दी थी। आखिरकार पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि लूटी गई राइफलों में से एक राइफल अब भी बरामद नहीं की जा सकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड