शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा में पवित्र सावन मास की काँवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बिड़हर घाट का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने एसडीएम धनघटा रविन्द्र प्रताप गुप्ता, थाना धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में तैयारियों का जायजा लिया।
इस निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की गई। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा सुविधा और पेयजल व्यवस्था को भी परखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंधन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि काँवड़ यात्रा के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर पर्व का लाभ उठा सकें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड