शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश में एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी की। इस बैठक में मुख्य रूप से ई-साक्ष्य, ई-समन, ‘ऑपरेशन दहन’ और लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। एसपी रेलवे ने निर्देश दिया कि ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी शत-प्रतिशत रूप से जुड़कर इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत थानों में माल मुकदमाती संपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की थानावार समीक्षा की गई। जिन थानों में कार्य की गति धीमी पाई गई, उन्हें कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने, मुकदमों से संबंधित साक्ष्य संकलन व केस डायरी को पूर्ण करने और बिना किसी देरी के कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर अंतिम रिपोर्ट जल्द से जल्द न्यायालय में भेजने का निर्देश दिया गया।
आगामी श्रावण मास मेला और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ के लिए पहले से ही कार्य योजना बनाने को कहा गया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और सिविल प्रशासन के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पूछताछ केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम भी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड