₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनाने के लिए महुली पुलिस सतर्क

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

संतकबीरनगर के थाना महुली परिसर में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में चौकी प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, बीट पुलिस अधिकारियों और थाना पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं की आस्था और जनसहयोग से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।

बैठक के दौरान प्रत्येक गांव की कांवड़ समितियों का सत्यापन कर उनका विस्तृत विवरण तैयार करने, जलाभिषेक के लिए प्रस्थान व वापसी की तिथियों का संकलन करने और यात्रा के रूट चार्ट को अंतिम रूप देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही कांवड़ दलों में शामिल श्रद्धालुओं की संख्या, यात्रा में प्रयुक्त होने वाले वाहनों, डीजे और साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा मार्गों पर विश्राम स्थलों, भोजन व्यवस्था, रात्रि विश्राम स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करें और सड़क, विद्युत, पेयजल व बैरिकेडिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें।

क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। अंत में थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं निर्बाध यात्रा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कर्मचारियों को निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी