शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित मुनीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी के परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कुल 25 पौधे रोपे गए। पौधारोपण कर बच्चों को बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं, जो पृथ्वी पर हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और विषैली गैसों का अवशोषण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कम से कम दो वर्षों तक उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम में सचिन यादव, शुभम, सदानंद, अजय, डॉ. रत्नेश दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड