शुरू न्यूज़
गुरुवार को लोहरैया धनघटा संत कबीर बेलहर थाना अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित एक खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय किशोर सूरज उर्फ पंजाबी की मौके पर ही मौत हो गई। सूरज वार्ड 3 निवासी मंगरु का पुत्र था और कक्षा नौ का छात्र था। वह गांव के अन्य साथियों के साथ धान की रोपाई का काम कर रहा था, तभी यह दुखद घटना घटी।
बताया गया कि मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बिजली कड़कने के साथ ही आकाशीय बिजली सीधे सूरज के ऊपर गिरी। इस दौरान पास में काम कर रहे जोगिंदर (पिता: बंशी) भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल जोगिंदर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलहर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और मृतक के परिजन चीख-पुकार करने लगे। मृतक के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं, और परिजन व आसपास के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है, लेकिन मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सूरज का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड