शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा के इस दिव्य संगम से पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मुख्य यजमान के रूप में हवन-पूजन में सहभागिता की और श्री पिपलेश्वर महादेव की आराधना करते हुए जनपद की सुख, समृद्धि, शांति और पुलिस विभाग के कल्याण की मंगलकामना की। पुलिस अधीक्षक ने इस मंदिर की स्थापना को केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक शांति, आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का केंद्र भी बताया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल कठिन और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मियों को नई ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करेगा।
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का एक अनुपम संगम देखने को मिला।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड