शुरू न्यूज़
कूटरचित दस्तावेजों और गलत तथ्यों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने वाले विजय शुक्ला को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आरोपी को उस वक्त दबोचा, जब वह विदेश से वापस लौट रहा था।
इमिग्रेशन विभाग से सूचना मिलने के बाद खलीलाबाद कोतवाली पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची थी। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को संतकबीरनगर लेकर आई और न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया। विजय शुक्ला के विरुद्ध पहले से ही धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, पासपोर्ट अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड