शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के सिद्ध स्थान चक पिहानी कुटी परिसर में शुक्रवार को रोटरी क्लब द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। ‘आओ वृक्ष लगाएं, धरा बचाएं’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में लगभग 200 पौधे लगाए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूती देना था। अभियान का नेतृत्व रोटरी क्लब संतकबीरनगर के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष रोटेरियन सरदार प्रीत पाल सिंह ने किया, जिसमें रोटरी क्लब के साथ इनरव्हील, रोट्रैक्ट एवं इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रतिनिधि प्रभात कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ वन प्रभाग अधिकारी हरिकेश कुमार, खलीलाबाद के रेंजर रंजन कुमार सोनकर और जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने सबसे पहले सिद्ध समाधि पर धूप-दीप अर्पित कर और चादर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। रोटेरियन राम कुमार सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान वक्ताओं ने बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का जिक्र करते हुए नागरिकों से पौधारोपण और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा नेता सुधांशु सिंह और कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड