शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सालेहपुर निवासी प्रभुनाथ पुत्र भुईधर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 16 जून को पुरानी पट्टीदारी की रंजिश से जुड़ा है। आरोप है कि प्रभुनाथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से एक परिवार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वादी की पत्नी श्याम दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसे अंततः शुक्रवार को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड