शुरू न्यूज़
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थित केंद्रीय विहार सेक्टर-6 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरने के कारण एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण पोल के पास खुले बिजली के तार करंट की चपेट में आ गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर निगम और विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट पोलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड