शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उर्वरक समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना और पूरी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समिति को आवंटित उर्वरक तीन दिनों के भीतर सीधे रेक प्वाइंट से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उर्वरक के उठान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो संबंधित बिक्री केंद्रों और समितियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे किसानों को उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने किसानों से संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करने और जरूरत के अनुसार ही खरीद करने की अपील की है। साथ ही, उर्वरक प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड