शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी एम एस सभागृह में शुक्रवार को एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। वात्सल्य और उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात विदुषी डॉ. शुभदा पांडेय को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान और सूर्य चित्रों पर अनूठी प्रस्तुतियों के लिए प्रतिष्ठित ‘प्राण देवी स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह और प्रोफेसर डॉ. सूर्य प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से डॉ. पांडेय को स्मृति चिन्ह, उत्तरीय और कंठहार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पवन सिंह चौहान, कुलाधिपति जयशंकर मिश्र, जयप्रकाश सिंह और सर्वेश कुमार सिंह सहित कई विशिष्ट विभूतियां मौजूद रहीं। इस दौरान लोक-संस्कृति पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और ‘संत विवेक’, ‘पुण्य स्मरण’, ‘धर्म मेरी अंजलि के फूल’ एवं सूरदास रचित ‘नल दमन’ जैसी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
समारोह के मंच से साहित्य और कला जगत की अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री अनिल रस्तोगी, पद्मश्री राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. मांडवी सिंह, श्रीमती सरिता सिंह और डॉ. मीनू खरे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती सिंह और अर्चना सतीश ने किया, जहां उपस्थित विद्वत समाज और गणमान्य नागरिकों के बीच अतिथियों ने अपने प्रेरक विचार साझा किए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड