शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि ग्रामीणों को उसे बुझाने का मौका तक नहीं मिला और संदीप, प्रमोद, तथा टिकोरी के रिहायशी छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखा एक गैस सिलेंडर भी तेज़ धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। इस अग्निकांड में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, बक्सों में रखे ज़ेवर, महत्वपूर्ण कागज़ात और दैनिक उपयोग का लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने-पीने तक का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलने पर रविवार को हैंसर ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख ने तहसील प्रशासन को सर्वे कराकर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। इस दौरान मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राय, सच्चिदानंद निगम, तथा मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड